News Image

नए साल में बढ़ेंगी नौकरियों के अवसर, AI सेक्टर में सबसे तेज़ वृद्धि, महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

 

नए साल में नौकरी खोजने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग सभी सेक्टर में हायरिंग के अवसर बढ़ने वाले हैं। खास तौर पर AI सेक्टर में नौकरियों की मांग सबसे तेज़ रहेगी, जहां 2025 की तुलना में 55% अधिक पदों के खुलने का अनुमान है।

कॉन्ट्रैक्ट और अस्थायी नौकरियों के मुकाबले कंपनियां अब स्थायी नियुक्तियों पर अधिक जोर दे रही हैं। 2026 तक 72% नौकरियां स्थायी प्रकृति की होने की उम्मीद है, जो इस बात का संकेत है कि उद्योग अब लंबे समय की योजनाओं पर आगे बढ़ रहा है।

महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी

रिपोर्ट का अहम निष्कर्ष यह है कि आने वाले समय में रोजगार में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ेगी
2026 तक कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 30% तक पहुंच सकती है
आर्थिक विशेषज्ञ इसे भारत की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का संकेत मानते हैं, क्योंकि विकसित देशों में महिलाओं की भागीदारी अधिक होती है और भारत भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हर स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार

नौकरी बढ़ोतरी सिर्फ बड़े पदों पर ही नहीं होगी, बल्कि मध्यम और निचले स्तर पर भी अवसर बढ़ेंगे।
कुशल श्रमिकों के अस्थायी कार्यों में 2026 में 16% की वृद्धि का अनुमान है।
साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी अगले वर्ष 7% वृद्धि देखी जा सकती है।

हायरिंग इंटेंट में बढ़ोतरी

CII और टैग्ड की संयुक्त रिपोर्ट ‘The India Decoding Jobs’ के अनुसार,
2026 में भारत का हायरिंग इंटेंट 11% रहने का अनुमान है,
जबकि 2025 में यह 9.75% था।
यह वृद्धि बाजार में विस्तार, नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी का संकेत देती है।
वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में यह भरोसा उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है।